पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलाबारी की, भारतीय सेना की जबावी कार्यवाही जारी

Summary :

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों तथा गांवों पर बड़ी संख्या में मार्टार दागे

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों तथा गांवों पर शनिवार को बड़ी संख्या में मार्टार दागे। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने किरनी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन तब किया है जब महज 12 घंटे पहले उसने नजदीक के बालाकोट तथा मेंढर सेक्टरों में भी भारी गोलीबारी की थी। इसमें एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर किरनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मार्टार दागे जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।  प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के बालाकोट और मेंढर सेक्टरों को निशाना बनाया। 

इंदौर में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हुई, मरने वालों का आकंड़ा 30 तक पहुंचा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में मोहम्मद सईद नामक व्यक्ति का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कई अन्य इमारतों को मामूली रूप से क्षति पहुंची। गोलाबारी आधे घंटे से अधिक समय तक जारी रही।  उन्होंने बताया, ‘‘किरनी तथा कस्बा इलाकों में भारी गोलीबारी और गोलाबारी हो रही है…लोगों के बीच घबराहट है जिन्हें भूमिगत बंकरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।’’ 

Desk Team