पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गोलीबारी मंगलवार रात से चल रही है। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू कश्मीर : यूरोपीय सांसद बोले- कश्मीर को दूसरा अफगानिस्तान नहीं बनते देखना चाहते
गौरतलब है की कुलगाम में मंगलवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने पांच गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या कर दी। कुलगाम के काटरोसू इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों के एक समूह पर गोलियां चलाईं जिसमें 6 मजदूरों को गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



