जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (Line of control) के पास मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के तारकुंडी इलाके में सीमा पार से ‘‘बिना किसी उकसावे’’ के गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि घटना पर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



