पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार रात को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजकर 10 मिनट पर सतपल, मनयारी, कारोल, कृष्णा और गुरनाम क्षेत्र में सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए सीमापार से गोलीबारी हुई। हालांकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रहे हैं।
बुधवार तड़के चार बजकर 30 मिनट पर भी दोनों ही तरफ से गोलीबारी जारी थी। गोलीबारी की वजह से सीमा क्षेत्र के कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए और लोग घबरा गए। मजबूरी में उन्हें रात में भूमिगत बंकरों में ही रहना पड़ा ।


Download Android App
Download iOS App



