भारत के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की गीदड़ भभकी के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के दिगवर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों ने कहा, ‘उन्होंने छोटे और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू की। हमारी सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान हमारी ओर से कोई हताहत नहीं हुआ।’
पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के दिगवर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से छोटे और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया। जिसके बाद भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस हमले में अब तक किसी जवान को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारत को सर्जिकल स्ट्राइक का जवाब देने की धमकी दी गई थी। पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लंदन में भारत के खिलाफ जगह उगलते हुए कहा था कि भारत अगर पाकिस्तान के अंदर एक सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिमाकत करता है तो जवाब में उसे 10 सर्जिकल स्ट्राइक हमलों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं गफूर ने ये भी कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई करने के बारे में सोचते हैं, उन्हें पाकिस्तान की क्षमताओं पर भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए। बता दें कि आसिफ गफूर ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ विदेश यात्रा के दौरान ये बात कही है।
पाकिस्तान का यह अंदाज तब सामने आ रहा है जबकि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उसे जमकर फटकार लगाई थी। सुषमा ने अपने संबोधन में कहा था कि हमें पड़ोसी देश से आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है और पड़ोसी देश आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपनी जमीन पर आतंकियों के होने की बात को नकारता रहा है।


Download Android App
Download iOS App



