पाकिस्तान आये दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा है वही आज पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले और भिंबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना मजबूती से इसका जवाब दे रही है। हालांकि अब तक इस गोलीबारी मे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 8.15 बजे नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पूंछ और भिंबर गली सेक्टर में गोलीबारी की। इस बीच श्रीनगर के पंथा चौक के पास स्थित बस स्टैंड में एक कचरे के ढेर के पास विस्फोट की खबर है। पुलिस और आर्मी इस ब्लास्ट के वजह की जांच कर रही है।
इससे पहले मंगलवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) और आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था।
घटना कुपवाड़ा के केरन सेक्टर की थी। दरअसल, मंगलवार दोपहर 1 बजे बैट के साथ 7-8 आतंकियों ने भारतीय पोस्ट पर हमला किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



