हर आतंकी हमले का जवाब कठोरता और तत्परता से देना PM मोदी की नीति: अमित शाह

Summary :

जम्मू-कश्मीर में शाह का पीड़ित परिवारों से संवाद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुंछ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की नीति है कि हर आतंकी हमले का जवाब कठोरता और तत्परता से दिया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित हमले की निंदा की और प्रभावित परिवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अपने पुंछ दौरे के क्रम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति है कि हर आतंकी हमले का जवाब कठोरता और तत्परता से दिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने जम्मू-कश्मीर दौरे पर सीमा पार से गोलीबारी में प्रभावित लोगों से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।शाह ने कहा, “पाकिस्तान ने घोर निंदनीय हमला किया। रिहायशी इलाकों और धार्मिक स्थलों पर हमला किया। उस हमले में हमारे जो नागरिक हताहत हुए हैं, उनके परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हम सभी जानते हैं कि मुआवजा या सरकारी नौकरी से जीवन में जो हानि हुई है, उसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन जम्मू-कश्मीर सरकार, भारत सरकार और समग्र जनता की जो भावना जुड़ी है, यह उसका प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री मोदी से मिले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

उन्होंने कहा, “पूरा देश इस घटनाक्रम में आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा है। जो बहादुरी पुंछ के नागरिकों और अधिकारियों ने दिखाई है, उससे पूरे देश का संबल बढ़ा है। पहलगाम में निर्दोष नागरिकों, यात्रियों पर कायराना हमला हुआ। पीएम मोदी की नीति है कि हर आतंकवादी हमले का जवाब तत्परता और कठोरता से दिया जाएगा। उस नीति के तहत हमने 7 मई की रात को पीओके और पाकिस्तान में जो आतंकवादी अड्डे थे, उन्हें ध्वस्त कर दिया।”

उन्होंने कहा, “पहली बार भारत की सेना ने पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी हेडक्वार्टर को नष्ट कर दिया। यह करारा जवाब समग्र भारत की जनता की ओर से दिया गया। पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से लिए गए निर्णय, हमारी एजेंसियों की सटीक सूचनाओं और सेना के अद्भुत साहस और अचूक मारक क्षमता के कारण यह संपन्न हो पाया कि सैकड़ों की संख्या में आतंकवादी हताहत हुए।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.