जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक नीत उदारवादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को बेहद चिंताजनक और परेशान करने वाला करार देते हुए शनिवार को कहा कि घाटी में अतिरिक्त बलों की तैनाती ने लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
अलगाववादी गठबंधन ने समाचार-पत्रों की खबरों के हवाले से कहा कि अत्यधिक ठंड में, सुरक्षा बलों द्वारा लोगों को नियमित रूप से रोका जा रहा है और सड़कों पर उनकी तलाशी ली जा रही है, पूरे शहर और कस्बों में जनता के लिए अवरोधक लगा दिए गए हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।”
अतिरिक्त तैनाती ने लोगों में दहशत और असुरक्षा
हुर्रियत ने यहां जारी एक बयान में कहा, “जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक स्थिति बेहद चिंताजनक और परेशान करने वाली है। शहरों और कस्बों में बड़े पैमाने पर सशस्त्र बलों की अतिरिक्त तैनाती ने लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। इसके अलावा, गिरफ्तारी, छापेमारी, हत्याएं और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की नीति बेरोक-टोक जारी है।”
इसने कहा, “विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्रवाई भी की जाती है और पुरुषों और महिलाओं की अंधाधुंध तलाशी ली जाती है तथा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।” हुर्रियत ने कहा कि कश्मीर में मानवीय और राजनीतिक संकट गुजरते समय के साथ बदतर होता जा रहा है और जब तक संघर्ष को हल करने के मकसद से नहीं देखा जाता, इस बात की संभावना बहुत कम है कि स्थिति बेहतर हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



