जम्मू & कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा कारणों से नव वर्ष के अवसर पर रेल सेवाओं को बंद कर दिया था जिसे आज फिर शुरू कर दिया गया।
आपको बता दे की इस क्षेत्र में रविवार तड़के से शुरू 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के पांच जवान शहीद हो गये थे। इस दौरान आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी भी मारे गये।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर में बडगाम-श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग -काजीगुंड और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल के बीच चलने वाली सभी रेल गाड़ियों को पुलिस की सलाह पर रविवार की रात निलंबित कर दिया गया था।
हालांकि श्रीनगर-बडगाम और बारामूला के बीच सोमवार को रेल निर्धारित समय से चलीं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ताजा एडवाइजरी मिलने के बाद बंद सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



