श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा के विभिन्न सेवा प्रदाताओं के एक महासंघ ने पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन के लिए दो माह की यात्रा की अवधि को घटाकर 30 दिन करने की सलाह दी है। अमरनाथ यात्रियों को निशुल्क भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले विभिन्न संगठनों के संघ श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन (साबलो) ने यात्रा की अवधि को घटाकर एक माह करने का प्रस्ताव रखा है।
उसके मुताबिक 90 प्रतिशत तीर्थयात्री यात्रा शुरू होने के एक माह के भीतर ही पवित्र शिव लिंग का दर्शन कर लेते हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि साबलो ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की बैठक के दौरान ये सुझाव दिये। एसएएसबी कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मंदिर की वार्षिक यात्रा से जुड़े प्रबंध करता है।


Download Android App
Download iOS App



