मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार तलाश अभियान जारी है। इससे पहले समोवार को पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि गंगू इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने कहा, इस गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस इलाके को तलाशी के लिए सील कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



