जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में नवरात्र पर्व के साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि अभी नवरात्र का पर्व चल रहा है और इस मौके पर शहर के साथ ही रियासी जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा शहर में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने बताया कि इस बार सितंबर और अक्टूबर में अधिकांश त्योहार पड़ रहे हैं। नवरात्र के समाप्त होने के दूसरे दिन 30 सितम्बर को दशहरा मनाया जाएगा, जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के अलावा यातायात के लिए भी अलग से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को करवा चौथ और 19 अक्टूबर को दीवाली मनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सुरक्षा सहित अन्य सभी इंतजाम कर लिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



