श्रीनगर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निर्देश पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने मनीलांड्रिंग के मामले में डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (डीएफपी) के प्रमुख शब्बीर अहमद शाह को गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने शाह के खिलाफ कई बार समन जारी किये गये लेकिन वह पेश नहीं हुआ। उसके बाद ईडी की ओर से गैरजमानती वारंट जारी किया गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने शाह को श्रीनगर के सुन्नत नगर स्थित आवास से कल रात गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान से पैसे लेकर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को बढावा देने के आरोप में कल सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



