नौकरशाह से नेता बने शाह फैसल ने अपनी हिरासत को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से वापस ले ली। फैसल की पत्नी ने इस संबंध में हलफनामा दाखिल किया था जिसके बाद न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा की पीठ ने फैसल को याचिका वापस लेने की अनुमति दी।
अनुच्छेद 370 : फारुख अब्दुल्ला को पेश करने के निर्देश देने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत पहुंचे वाइको
फैसल की पत्नी ने उच्च न्यायालय को बताया कि उन्होंने हाल ही में फैसल से हिरासत में मुलाकात की थी और उसी दौरान उन्हें याचिका वापस लेने के निर्देश मिले।
गौरतलब है कि पूर्व आईएएस अधिकारी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में कहा गया था उन्हें 14 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे पर अवैध रूप से हिरासत में ले कर वापस श्रीनगर भेज दिया गया था, जहां उन्हें नजरबंदी में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



