जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमरनाथ गुफा मंदिर के निकट अचानक आई बाढ़ के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान अब खत्म हो गया है और किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं मिली है। बाढ़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी।
सिन्हा ने यहां राजभवन में पत्रकारों से कहा, ”15 तीर्थयात्रियों की मौत हुई
सिन्हा ने आठ जुलाई को आई बाढ़ के बाद कई लोगों के लापता होने संबंधी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंदिर बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर गुमशुदगी के बारे में लगभग 200 कॉल आईं और यात्रियों का पता लगाने में कुछ समय लगा क्योंकि उनके मोबाइल फोन बंद थे। सिन्हा ने यहां राजभवन में पत्रकारों से कहा, ”15 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है और उन सबकी पहचान की जा चुकी है। 55 लोग घायल हुए हैं और दो को छोड़कर सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।”

सिन्हा ने कहा कि प्रशासन सभी राज्यों की सरकारों के संपर्क में
उपराज्यपाल ने कहा कि दो घायलों का यहां एसकेआईएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। सिन्हा ने कहा कि प्रशासन सभी राज्यों की सरकारों के संपर्क में है और अब तक किसी भी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं मिली है। उपराज्यपाल ने कहा कि आठ जुलाई को शुरू बचाव अभियान अब लगभग खत्म हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



