जम्मू & कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज स्कूली छात्रों को ले जा रही वैन एक अन्य वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में वैन चालक के अलावा छह स्कूली छात्र घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर हुई। यह वैन बातोते से केंद्रीय विद्यालय, छेनानी के छात्रों को ले जा रही थी। बतोते के बागू नाला में सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि घायल चालक मुश्ताक अहमद, और छात्रों को इलाज के लिए बतोते के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, ले जाया गया।
बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया जबकि चालक को इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



