जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर में रविवार को गुलमर्ग, पुलवामा और कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में 10 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
4 फरवरी को बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पहले जम्मू-कश्मीर में धूप निकलने से कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन एक बार फिर बर्फबारी और बारिश ने जम्मू-कश्मीर घाटी का मौसम बदल दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 फरवरी को कई जगह बादल छाने, हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
8 फरवरी से मौसम बदलने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 8 फरवरी से मौसम बदलने का अनुमान है जिससे घाटी में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कश्मीर जाने वालें पर्यटकों को आदेश मानने की सलाह दी है।


Download Android App
Download iOS App




