श्रीनगर : पुलिस कांस्टेबल हत्या मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या करने और उससे सरकारी हथियार छीनने में कथित तौर पर संलिप्त रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दौरान कांस्टेबल एक अलगाववादी नेता के घर पर तैनात था।

पुलिस ने आज बताया कि कांस्टेबल फारूक अहमद हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता फजल हक कुरैशी के आवास पर तैनात था जिसकी 25 फरवरी को हत्या कर दी गई थी।

J&K: सुरक्षाबलों ने कांस्टेबल सलीम शाह की हत्या का लिया बदला, मुठभे़ड में तीनों आतंकी ढेर

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि चारों आरोपियों उमर नूर भट, वसीम अहमद सोफी, उबैद जोजी और आदिल माजिद भट को कल गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में स्थानीय आतंकवादी इसा फाजिल की भूमिका का पता चला लेकिन बाद में पाया गया कि दो और आतंकवादी सैयद ओवैस शफी और तौसीफ अहमद चार अन्य सहयोगियों के साथ हमले में संलिप्त थे।

प्रवक्ता ने बताया कि छाताबल क्षेत्र में स्थित आदिल के घर पर हमले की साजिश रची गई थी।

महिला कांस्टेबल और बस कंडक्टर में जमकर चले लात-घूंसे , वीडियो हुआ वायरल

 

Desk Team