जम्मू – कश्मीर बेहद ही संवेदनशील क्षेत्र है यहां आये दिन आतंकी गतविधियां घटित होती रहती है। बीते दिनों आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के कुछ जवान भी शहीद हुए। जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान भी जारी रहा। ऐसे में सवाल उठता है आतंकियों को हमारे जवानो की गतविधि के बारे में कैसे पता चलता है। जिसका जवाब है कोई गद्दार ही सूचनाओं को लीक करता है। श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को पुलिस स्टेशन नौगाम में दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में जम्मू-कश्मीर के पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया।
इन धाराओं में एफआईआर दर्ज
गिरफ्तार अधिकारी की पहचान आदिल मुश्ताक के रूप में हुई है। श्रीनगर पुलिस ने पोस्ट किया, 17वीं आईआरपी के एक डीवाईएसपी आदिल मुश्ताक को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए और नौगाम पीएस में आईपीसी की धारा 167, 193, 201, 210, 218, 221 के तहत एफआईआर संख्या 149/2023 में गिरफ्तार किया गया।
एसआईटी को जांच सौंपी
पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें आरोपियों की छह दिन की रिमांड मिल गई है.
श्रीनगर पुलिस ने कहा, “एसपी साउथ सिटी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी को जांच सौंपी गई। आरोपियों की छह दिन की पुलिस रिमांड हासिल की गई।


Download Android App
Download iOS App



