कश्मीर में कोविड-19 से दूसरी मौत के बाद लोगों की आवाजाही और एकजुट होने पर सख्त हुई पाबंदियां

Summary :

कोरोना वायरस से कश्मीर में दूसरी मौत होने के बाद कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की आवाजाही और एकजुट होने पर पाबंदियां और सख्त कर दी गईं।

कोरोना वायरस से कश्मीर में दूसरी मौत होने के बाद कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की आवाजाही और एकजुट होने पर पाबंदियां और सख्त कर दी गईं। इससे पहले शनिवार को 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में लोगों के आवागमन और एकजुट होने पर रविवार को लगातार 11वें दिन प्रतिबंध जारी रहे। 
उन्होंने बताया कि वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के मकसद से लोगों की आवाजाही सीमित करने के लिए समूची घाटी में पाबंदियां लगा दी गई हैं।  ये सख्त प्रतिबंध रविवार तड़के कोविड-19 के दूसरे मरीज की मौत के मद्देनजर लगाए गए हैं। मृतक शनिवार को संक्रमित पाए गए 13 लोगों में शामिल था। 

मन की बात में बोले PM मोदी – लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं

अधिकारियों ने बताया कि घाटी की ज्यादातर सड़कों को सील कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्थानों पर अवरोधक लगा दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से लॉकडाउन में सहयोग करने की अपील की और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।  धर्म गुरुओं ने लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने और मस्जिद न जाने की अपील की। 

Desk Team