देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगतार बढ़ रही है। इसी बीच स्पाइसजेट एयरलाइंस का एक पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि संक्रमित पायलट ने मार्च में किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के लिए उड़ान न ही भरी। बता दें कि देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार जा चुकी है, जबकि रविवार तक 26 लोगों की मौत हो गई है।
एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे सहकर्मियों में से एक स्पाइसजेट के फर्स्ट ऑफिसर कोविड-19 की जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट 28 मार्च को आई। मार्च 2020 में उन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन नहीं किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने 21 मार्च को आखिरी बार चेन्नई से दिल्ली के बीच घरेलू उड़ान का परिचालन किया था और तभी से उन्होंने स्वयं को अपने घर में पृथक रखा है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि इस पायलट के सीधे संपर्क में आने वाले चालक दल और स्टाफ के सभी सदस्यों से अगले 14 दिन तक के लिए खुद को घर में पृथक रहने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



