कश्मीर में हिंसक घटनाओं का दौर जारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने हाल ही में घाटी में हुई घटनाओं के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि भारत सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
तरुण चुग ने इसे आतंकवादियों का कायराना कृत्य बताते हुए कहा कि आतंकवादियों ने हताशा में आम आदमियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आतंकवादी घाटी में शांति भंग करने और विकास कार्यों को रोकने के लिए इस तरह के शर्मनाक कृत्य कर रहे हैं।
न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह ने कश्मीर में हुई हत्याओं को अफसोसजनक बताते हुए चेतावनी दी कि यह 90 के दशक का कश्मीर नहीं है बल्कि मोदी के दौर का कश्मीर है और भारत सरकार एवं राज्य सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
कश्मीरी हिंदू-सिख अल्पसंख्यकों की हत्या केस को लेकर SC में अर्जी, ‘स्वत: संज्ञान’ लेने की अपील
कश्मीरी पंडितों से वापसी को जारी रखने की अपील करते हुए सरदार आर पी सिंह ने कहा कि सरकार ने हाल ही में एक हजार संपत्ति की पहचान की है जो कश्मीरी पंडितों को वापस दी जा रही है और यह प्रकिया जारी रहेगी। कश्मीर के वर्तमान हालात की तुलना 90 के दशक के कश्मीर से करने वालों की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि यह 90 के दशक का कश्मीर नहीं है , मोदी के दौर का कश्मीर है जहां पत्थरबाजी और गोलीबारी दोनों बंद हैं।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि कश्मीर की शांति भंग करने की आतंकवादियों की यह नापाक और घिनौनी साजिश कभी कामयाब नहीं हो पाएगी। भारतीय सुरक्षा बल देश के इन दुश्मनों को कुचल कर, इनके मंसूबों को नाकाम कर देगा।


Download Android App
Download iOS App



