अन्नतनाग में आतंकी हमला : पांच जवान घायल, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर में इन दिनों हालात बेहद ही तनावपूर्ण चल रहे हैं। आए दिन आतंकी हमलों के कारण यहां का माहौल काफी खराब बना हुआ है। ऐसे में आतंकियों के गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर धावा बोल दिया है। आतंकियों ने अचनाक ही सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरु कर दी। जिस कारण चार सुरक्षाबलों समेत पांच लोग जख्मी हो गए हैं।

 

इस वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के लिए घेराबंदी शुरु कर दी है। जानकारी है कि सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी कही जा रही थी लेकिन अनंतनाग से कुछ ही दूरी पर आतंकी जवानों के लिए घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही आतंकियों को मौका मिला तो कायरों ने अचानक ही सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला कर दिया। जानकारी है कि आतंकियों ने ग्रेनेड से जवानों पर हमला किया था।

 

#Visuals: CRPF vehicle attacked by terrorists in J&K’s #Anantnag district. Four jawans injured. pic.twitter.com/LZp5yajbps

— ANI (@ANI) November 2, 2017


ustify;”>जिसके बाद आतंकियों ने दूसरे हथियारों से भी सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी तत्काल एक्शन लिया और क्रॉस फायरिंग शुरु की। वही इस हमले के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपना ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

Desk Team