नारंग को राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में रजत

Summary :

NULL

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में आज पुरूषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत के स्वप्निल सुरेश कुशाले को इसी वर्ग में कांस्य पदक मिला जबकि आस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में भारत के अनुराज सिंह को कांस्य मिला जबकि मेजबान निशानेबाज एल याउमलेउस्के को स्वर्ण और ई गालियाबोविच को रजत पदक मिला।

इससे पहले कल भारत ने दो स्वर्ण समेत पांच पदक जीते थे। भारतीय पिस्टल निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल में क्लीन स्वीप किया जब शाहजार रिजवी, ओंकार सिंह और जीतू राय ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में पूजा घाटकर को स्वर्ण पदक मिला जबकि अंजुम मुद्गल ने रजत पदक जीता।

Desk Team