जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कुपवाड़ा में पुलिस ने सेना के साथ मिलकर टेरर फंडिंग और रिक्रूटमेंट मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक IED सहित कई तरह के हथियार बरामद हुए हैं।
कुपवाड़ा जिले के चीरकोट इलाके के बिलाल अहमद डार से मिली जानकारी पर कुपवाड़ा पुलिस ने सेना के 21 RR और 47 RR के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर में चल रहे एक टेरर फंडिंग और भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

पुलिस और सेना को गिरफ्तार लोगों के पास से 5 पिस्टल, 10 मैगजीन, 49 पिस्टल गोला बारूद, 2 ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। आतंकियों के खिलाफ सेना लगातार अलर्ट मोड़ पर है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आतंकवादी संगठन अल-कायदा के एक सदस्य को हथगोले के साथ गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रामबन थाने में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



