जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं।
उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाश दल ने डोडा शहर के बाहरी इलाके से आतंकवादी को पकड़ लिया।


Download Android App
Download iOS App



