कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। आमने-सामने की इस लड़ाई में हार का स्वाद चखने के बाद से ही आतंकी संगठन बौखलाए हुआ हैं। जिसके जवाब में वो छिपकर स्थानीय लोगों और जवानों को निशाना बना रहा है। इस बीच मंगलवार को बडगाम के लस्सीपोरा खग गांव में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया है। वहीं सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं।
इससे पहले कुलगाम में शुक्रवार को दो आतंकी हमले हुए जिसमें एक रेलवे सिपाही शहीद हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शमफोर्ड स्कूल के पास नाथजी के बेटे बंटू शर्मा के रूप में पहचाने जाने वाले रेलवे कॉन्स्टेबल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हमले के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
आपको बता दें की शुक्रवार को ही कुलगाम में एक और आतंकी हमला हुआ जिसमें एक मजदूर की हत्या हो गई। ये हमला नीहामा इलाके में हुआ जिसमें एक गैर स्थानीय मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार के शंकर चौधरी के रूप में पहचाने जाने वाले 35 वर्षीय मजदूर को नीहामा से जिला अस्पताल कुलगाम लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
इसे पहले भी हुए थे हमले
इससे पहले पुलवामा में भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था। जिले के राजपोरा चौक पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया, जिसमें 3 नागरिक घायल हो गए थे। दरअसल पुलवामा शहर के राजपोरा चौक के पास आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस वाहन पर ग्रेनेड फेंके जाने से तीन नागरिक घायल हुए थे। एक अधिकारी ने जानकारी दी थी कि संदिग्ध आतंकवादियों ने शहीद पार्क के पास एक पुलिस वाहन की ओर ग्रेनेड फेंका, हालांकि यह ग्रेनेड सड़क पर ही फट गया।


Download Android App
Download iOS App



