एयर मार्शल वीआर चौधरी को वायुसेना का अगला अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया है। भारत सरकार ने जानकारी देते हुए कहा कि वीआर चौधरी वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें कि मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2021 को सेवा रिटायर हो रहे हैं।
एयर मार्शल वीआर चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, को 29 दिसंबर 1982 को भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। उन्होंने वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ सहित विभिन्न स्तरों पर विभिन्न कमांड, स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बता दें कि वीआर चौधरी 1 अगस्त, 2020 से पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख थे।
उन्हें एक लड़ाकू पायलट के रूप में 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया था और उन्होंने लगभग 39 वर्षों की सेवा की है। वीआर चौधरी के पास 3800 घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है और वे विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं।
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी की नियुक्ति के बारे में जानकारी देते हुए, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रधान प्रवक्ता, ए भारत भूषण बाबू ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि सरकार ने एयर मार्शल वीआर चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम को वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में अगले वायुसेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है।


Download Android App
Download iOS App



