जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका, हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने रात सवा नौ बजे के करीब जिला मुख्यालय में बडगाम पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका, जो पुलिस थाने के गेट पर जाकर गिरा और फट गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में अभियान चला रही है।


Download Android App
Download iOS App



