अज्ञात हमलावर ने जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्या

Summary :

जम्मू कश्मीर में बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार की अज्ञात हमलावरों ने किश्तवाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी है। वही इस हमले में अनिल परिहार का भाई

जम्मू कश्मीर में बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार की अज्ञात हमलावरों ने किश्तवाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी है। वही इस हमले में अनिल परिहार का भाई की भी हो मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात हमलावर ने अनिल परिहार पर गोलियों की बौछार कर दी जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राज्यपाल का प्रशासन जम्मू कश्मीर के कानून को बदलने के मिशन पर : नेशनल कांफ्रेंस

वहीं, मौके पर मौजूद अनिल परिहार के भाई अजीत परिहार को भी गोली लगी। गोली लगने के बाद वो गंभीर रूप से घायल गए। हालांकि, कुछ देर में उनकी भी मौत हो गई।

वही इस हमले की सूचना पाकर मौके पहुंची जम्मू कश्मीर पुलिस ने हत्या मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दे कि अभी तक हमलावर की पहचान नहीं की जा सकी है।

Desk Team