जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आर एस पुरा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तीन संदिग्धों संदीप कुमार उर्फ शोटू, अमरीक सिंह और जसबीर सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो धारदार हथियार, एक ‘देसी कट्टा’ और एक कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में आर एस पुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



