सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हंदवाड़ा एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर ढ़ेर

Summary :

रविवार हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में हैदर सहित तीन आतंकवादी मारे गए है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने इस मुठभेड़ में एक कर्नल, एक मेजर, सेना के दो जवान और पुलिस सब इंस्पेक्टर को खो दिया है।

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हुए ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के रहने वाले लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हैदर को मार गिराया है। इसके अलावा सेना ने दो अन्य आतंकवादियों को भी मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने रविवार को इस बात की पुष्टि की है।
रविवार हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में हैदर सहित तीन आतंकवादी मारे गए है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने इस मुठभेड़ में एक कर्नल, एक मेजर, सेना के दो जवान और पुलिस सब इंस्पेक्टर को खो दिया है। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है। सेना के अधिकारी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे। 

हंदवाड़ा ऑपरेशन में शहीद हुए सुरक्षाबलों के साहस पर CDS रावत ने जताया गर्व

कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज, एक लांस नायक, एक राइफलमैन और पुलिस उप-निरीक्षक शकील काज़ी मुठभेड़ में आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए है। आतंकवादियों ने एक मकान में कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया और कर्नल शर्मा नागरिकों को मुक्त कराने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

Desk Team