जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को आतंकवादियों के हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकवादियों ने श्रीनगर से 17 किलोमीटर दूर पंडाच क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर गोलीबारी कर दी ।
उन्होंने बताया कि हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए जिन्हें यहां पर सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक जवान को अस्पताल के डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया जबकि दूसरे ने बाद में दम तोड़ दिया ।
उन्होंने बताया कि दोनों जवानों की उम्र 35 और 36 साल है और उनके सिर में गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि इलाके को घर लिया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिये तलाश अभियान शुरू किया गया है ।


Download Android App
Download iOS App



