जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर IED बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बारामूला से गिरफ्तार हुए इन दो आतंकियों के पास से 2 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन पिस्टल बरामद हुई हैं। दोनों आतंकी ने हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर में शामिल हुए थे।

बारामूला एसएसपी रईस एम भट ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के 2 हालिया सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 2 पिस्टल, 18 जिंदा राउंड, 3 मैगजीन की पिस्टल बरामद हुई हैं। इसके साथ ही हमने उन्हें स्थानीय नेताओं, अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हमले करने से रोक लिया। जांच में हमने पाया है कि हैंडलर न केवल उत्तर में बल्कि दक्षिण कश्मीर में भी सक्रिय हैं।
IED को निष्क्रिय करने के प्रयास जारी
वहीं इससे पहले आज ही सुरक्षाबलों ने श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग से आईईडी बरामद किया। हाईवे के संग्रामा खंड में एक संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद यातायात को निलंबित कर दिया गया। आईईडी को निष्क्रिय करने के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को ढेर कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



