जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बादलों के दौरान राडार के विमानों की मॉनिटरिंग न कर पाने के संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि यह सामरिक जानकारी का एक अहम हिस्सा है, जो भविष्य में एयर स्ट्राइक की योजना बनाते समय महत्वपूर्ण साबित होगी। श्री उमर ने टि््वटर पर लिखा,‘‘पाकिस्तानी राडार बादलों को भेद नहीं सकते। यह सामरिक जानकारी का एक अहम हिस्सा है, जो भविष्य में एयर स्ट्राइक की योजना बनाते समय महत्वपूर्ण साबित होगी।’’
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल को दिये गये साक्षात्कार में बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर कहा था कि मौसम अचानक खराब हो गया, बादल थे और बहुत बारिश हुई थी।
हमारे मन में संदेह था कि क्या बादल के दौरान हम जा सकते हैं। समीक्षा के दौरान (बालाकोट योजना) विशेषज्ञों ने कहा कि यदि हम तारीख बदल दें, तो क्या होगा? मेरे मन में दो विषय थे, एक गोपनीयता थी और दूसरा, मैंने कहा कि मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो विज्ञान जानता हो।
मैंने कहा कि इतने अधिक बादल हैं और बारिश हो ही है, तो इसका एक लाभ भी है। हम राडार से बच सकते हैं? सभी बड़ उलझन में थे कि क्या करें? अंतत: मैंने कहा कि बादल हैं। .
चलो आगे बढ़ते हैं।’’ श्री मोदी के इस बयान को गुजरात प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने आधिकारिक टि््वटर पर डाला है, जिसे श्री उमर ने अपने टि््वटर अकाउंट पर पोस्ट किया, लेकिन थोड़ देर बाद उन्होंने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से हटा दिया और ट्वीट किया,‘‘ देखो यह दृश्य बादल में खो गया। सौभाज्ञ से स्क्रीन शॉट मदद करने के लिए चारो ओर तैर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



