केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचे। राजनाथ सिंह यहां सुरक्षा हालात पर भी चर्चा करेंगे। राजनाथ सिंह बडगाम जिले में हुमहामा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में जवानों के शवों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
वह आत्मघाती हमले के बाद राज्य की समग्र सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को हुआ आतंकवादी हमला 1989 में आंतकवाद के उभरने के बाद से सबसे भयावह हमला है। सूत्रों ने कहा कि मंत्री को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा हालात की जानकारी दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



