बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त कुछ ऐसे स्टारकिड्स में से एक है जो बेहद खूबसूरत होने के बावजूद भी बॉलीवुड में नहीं उतर रही है। त्रिशला दत्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग रखती है और काफी एक्टिव भी रहती है।
भले ही त्रिशला दत्त बॉलीवुड से दूरी बनाये हुए है पर उनकी लाइमलाइट कभी काम नहीं होती और हकीकत है की वो किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम भी नहीं है। सोशल मीडिया पर आये दिन त्रिशला अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है।
बीते दिनों त्रिशला दत्त ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की है जो काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में त्रिशला का ग्लैमरस अंदाज हर किसी को काफी पसंद आ रहा है और उन्हें फैंस की तरफ से काफी सारा प्यार भी मिल रहा है।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि त्रिशला दत्त रोज पिंक कलर आउटफिट में बेहद हसीन लग रही हैं। कुछ ही घंटों में उनकी तस्वीर पर हजारों लाइक्स और कमैंट्स आ गए है। साथ ही उनसे ये सवाल भी काफी किया जा रहा है की वो बॉलीवुड डेब्यू कब कर रही है।
त्रिशला दत्त अभिनेता संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं और अपने माता पिता का तलाक होने के बाद भी त्रिशला को संजय दत्त की तरफ से हमेशा सपोर्ट और प्यार मिला है। साथ ही बाप बेटी की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है।
संजय दत्त भी कई बार अपनी बेटी त्रिशला के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते है और उनका कहना है की ये त्रिशला के ऊपर है की वो अगर बॉलीवुड में जाना चाहे तो वो उनके हर फैसले का साथ देंगे।
आपको बता दें त्रिशला दत्त इन दिनों अमेरिका में अपने नाना नानी के साथ रहती है और उनका भारत आना जाना लगा रहता है। बॉलीवुड में खास दिलचस्पी ना रखने वाली त्रिशला पढ़ाई में काफी तेज रही है और उन्होंने फॉरेंसिक साइंस में स्पेशलाइजेशन किया है।


Download Android App
Download iOS App









