श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत शनिवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।मतदान कुल 2,773 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें 918 कश्मीर में जबकि 1,885 जम्मू में हैं। मतदान की प्रक्रिया शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के मुताबिक, 727 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील निर्धारित किया गया है, जिनमें से 493 कश्मीर और 234 जम्मू में हैं।
उन्होंने कहा कि 358 सरपंच और 1,652 पंच सीटों के लिए 5,239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं जबकि 96 सरपंचों और 1,437 पंचों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। काबरा ने कहा, मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र के बारे में बताने के लिए फोटो वोटर पर्चियां बांट दी गई हैं। काबरा ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में 74.1 फीसदी चुनाव हुआ था। दूसरे चरण में 71.1 फीसदी चुनाव हुआ था।
दूसरे चरण में चुनाव
जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान हुए थे। शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षाबलों को मतदान केंद्रों के बाहर तैनात किया गया है।
ठंड की वजह से हालांकि कम ही मतदाता घाटी में मतदान के लिए पहुंच रहे हैं जबकि जम्मू में सुबह से ही कई मतदान केंद्रों के बाहरी छोटी-छोटी कतारें देखी जा सकती हैं। कुल 2,179 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं, जिनमें से घाटी में 828 और जम्मू में 1,351 मतदान केंद्र हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर दो बजे समाप्त होगी। एक निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि 281 सरपंच और 1,286 पंच की सीटों के लिए 4,014 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल, 90 सरपंचों और 1,069 पंचों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से 601 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें से 490 कश्मीर में और 111 जम्मू में हैं।
पहले चरण में चुनाव
जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदानहुए थे । अधिकारियों ने बताया कि 3,296 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और यह दोपहर दो बजे तक खत्म हो गया था। इसमें से 1,303 कश्मीर में और 1,993 मतदान केंद्र जम्मू में है। उन्होंने बताया कि 687 मतदान केंद्रों को ‘‘अति संवेदनशील’’ बताया गया है जिनमें से 491 कश्मीर मंडल में और 196 जम्मू मंडल में हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के मतदान में 85 सरपंच और 1,676 पंच निर्विरोध चुने गये जबकि 420 सरपंच और 1,845 पंचों के लिए मतदान चल रहा है जिसके लिए 5,585 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच सीटों के लिए 4,45,059 मतदाता हैं और पंच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2,72,792 मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती समेत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



