कश्मीर घाटी के राजौरी सेक्टर में हथियार , गोला-बारूद का जखीरा बरामद

Summary :

NULL

ये मामला जम्मू & कश्मीर के राजौरी के गमीर-मुगला इलाके का है जहां सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना के बाद कल शाम शुरू किये गये एक अभियान के दौरान एक एके-47 राइफल और एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) समेत हथियार जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

वही आज जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की बीच आज तड़के मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान घायल हो गया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team