जम्मू-कश्मीर के मैदानी ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की बात कही है। गुलमर्ग में पिछले 24 घंटों के दौरान 37 सेमी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, पहलगाम में 2.1 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री, कारगिल में शून्य से 4.4 डिग्री और द्रास में शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में 19.3 डिग्री, कटरा में 12.8 डिग्री, बटोत में 6.6 डिग्री, बनिहाल में 4.8 डिग्री और भदरवाह में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



