मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अब समझ आ गया है कि मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगैर कांग्रेस शून्य है।
.@RahulGandhi को अब समझ आ गया है कि मप्र में सिंधिया जी के बगैर @INCMP शून्य है। यदि वे अपनी गलती सुधारना चाहते हैं तो राजस्थान में @SachinPilot को मुख्यमंत्री बना दें। मप्र में 2018 के विस चुनाव में जनता को सिंधिया जी का चेहरा दिखाकर वोट मांगे और मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया? pic.twitter.com/O9iLsLeTXa
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 9, 2021
नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा “राहुल गांधी को अब समझ आ गया है कि मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगैर कांग्रेस शून्य है। यदि वे अपनी गलती सुधारना चाहते हैं तो राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता को सिंधिया का चेहरा दिखाकर वोट मांगे और मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया।
नरोत्तम मिश्रा ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा ‘’महिला दिवस पर के कार्यक्रम में महिलाओं के बीच कमलनाथ जी का अभी तो मैं जवान हूं कहना शोभा नहीं देता। पता नहीं बुजुर्ग कांग्रेसी हमेशा खुद को युवा कहलाने को आतुर क्यों नजर आते हैं। स्वयं को जवान साबित करने की इनकी जिद ने कांग्रेस को बूढ़ा कर दिया।’


Download Android App
Download iOS App



