जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक महिला को फंदे से लटका पाया गया, जिसके बाद महिला के परिवार के सदस्यों ने उसके ससुराल वालों के घर में आग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग जिले के मोमिनाबाद इलाके में एक महिला का शव लटका हुआ मिला।
पुलिस सूत्रों ने कहा, “उसके परिवार (माता-पिता का पक्ष) का आरोप है कि महिला को उसके ससुराल वालों ने चरम कदम उठाने के लिए मजबूर किया था। महिला के कथित आत्महत्या की खबर उसके पिता के घर पहुंचने के बाद उन्होंने उसके ससुराल वालों पर भी हमला किया था।” पुलिस सूत्रों ने कहा, “हमने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है और तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।”
यह पूछे जाने पर कि क्या ससुराल वालों पर मामला दर्ज किया जा सकता है, पुलिस ने कहा, “अगर यह साबित हो जाता है कि महिला ने अपने ससुराल के लोगों द्वारा शारीरिक या मानसिक यातना के बाद आत्महत्या की है, तो कानून के तहत उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया जाएगा, जोकि एक गंभीर अपराध है।”


Download Android App
Download iOS App



