जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या करने वाले आरोपी यासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। DG जेल हेमंत लोहिया का शव उदयवाला में दोस्त के घर पर खून में लथपथ हालत में मिला। हत्या करने वाले ने कांच की बोतल से लोहिया का गला काटा। इसके साथ ही आरोपी ने शव पर केरोसिन डालकर जलाने की भी कोशिश की।
खेतों में छिपा था था आरोपी
जम्मू ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि DG जेल हेमंत लोहिया का घरेलू सहायक यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। उसकी तलाश में ऑपरेशन चलाया गया, जहां कनाचक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह खेतों में छिपा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में कोई टेरर एंगल नहीं आया है। हालांकि, टेरर लिंक होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आतंकी संगठन टीआरएफ ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। ये संगठन पिछले कुछ सालों से जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
वारदात के बाद फरार हुआ था यासिर
DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या की शुरूआती जांच से पता चलता है कि यासिर अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था। घटना के बाद वह सीसीटीवी फुटेज में भागता नजर आया। आरोपी रामबन का रहने वाला है।
आरोपी ने पहले लोहिया को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और फिर उनके गले को काटने के लिए केचप की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया था तथा बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की। अधिकारी के आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जब लोहिया के कमरे के अंदर आग देखी और वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए।


Download Android App
Download iOS App



