15 Minutes Dishes: सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाती हैं ये 9 Dishes

Summary :

15 Minutes Dishes: 15 मिनट में तैयार होने वाली 9 डिशेज…

पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji): पनीर को क्रम्बल करके उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसाले डालकर स्वादिष्ट पनीर भुर्जी तैयार करें। यह डिश नाश्ते या डिनर के लिए परफेक्ट है

पकोड़ी (Pakora): बेसन, मसाले और आपकी पसंदीदा सब्जियों को मिला कर ताजे पकोड़े बनाएं। बारिश के मौसम में यह एक बेहतरीन स्नैक होता है

चीज सैंडविच (Cheese Sandwich): ब्रेड स्लाइस पर चीज और सब्जियां रख कर इसे ग्रिल या तवा पर सेंक लें। सिर्फ 15 मिनट में एक शानदार सैंडविच तैयार होगा।

टूना सैलड (Tuna Salad): कटी हुई सब्जियों, ट्यूना, मसाले और सॉस को मिला कर हेल्दी और स्वादिष्ट टूना सैलड तैयार करें

ओट्स उपमा (Oats Upma): ओट्स को सब्जियों और मसालों के साथ पकाकर एक हेल्दी और फाइबर से भरपूर उपमा तैयार करें। यह वजन घटाने में भी मदद करता है और पेट को भरा रखता है

क्विनोआ सलाद (Quinoa Salad): क्विनोआ को उबालकर उसमें खीरा, टमाटर, हरी मिर्च, और नींबू का रस मिलाकर एक ताजगी से भरा सलाद तैयार करें। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है

पनीर टिक्का (Paneer Tikka): पनीर को दही और मसालों में मैरिनेट करके तवे पर सेकें। यह एक हेल्दी, लो कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर स्नैक है

चिया सीड पुडिंग (Chia Seed Pudding): चिया सीड्स को दूध या दही में भिगोकर और फल डालकर एक हेल्दी और स्वादिष्ट पुडिंग तैयार करें। यह ओमेगा-3 और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है

मसाला ओट्स (Masala Oats): ओट्स को टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ पकाकर एक हेल्दी और स्वादिष्ट डिश तैयार करें। यह पेट की सेहत के लिए अच्छा है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।