आपने ब्लैक टी, ग्रीन टी, हर्बल टी और दूध वाली चाय के बारे में तो सुना ही होगा
लेकिन क्या आपने कभी ब्लू टी के बारे में सुना है?
ब्लू टी को बटरफ्लाई टी भी कहा जाता है
यह चाय अपराजिता (ब्लू बटरफ्लाई) के फूलों से बनाई जाती है
ब्लू टी बनाने के लिए एक बर्तन में एक कप पानी डालकर उबालें
पानी गर्म होने के बाद इसमें 3-4 अपराजिता के फूल डालें
अब इस पानी को उबलने दें
चाय के उबलने के बाद गैस को बंद कर दें
चाय को छानकर एक कप में डालें और उसमें एक चम्मच शहद डालकर ब्लू टी तैयार करें


Download Android App
Download iOS App




