Chhath 2024: 15 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ठ मालपुए

Summary :

Chhath 2024: छठ के अवसर पर घर पर बनाएं टेस्टी मालपुआ, यहां देखें रेसिपी।

सामग्री: 1 कप मैदा, 1/2 कप बूरा (या चीनी), 1 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ), 1/2 कप दूध, 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर, और तलने के लिए तेल या घी

एक बर्तन में मैदा, बूरा, कद्दूकस किया नारियल, दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे गाढ़ा घोल बनाएं

एक कढ़ाई में तेल या घी डालकर गरम करें

तैयार घोल को एक करछुल की मदद से गरम तेल में डालें, और गोल आकार में फैलाएं

मालपुए को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें

तले हुए मालपुए को तेल से निकालकर एक प्लेट में रखें, और अतिरिक्त तेल सोखने के लिए नैपकिन पर रखें

गरमा गरम मालपुए को दही के साथ परोसें

यदि चाहें, तो मालपुए को चीनी की चाशनी में डुबो सकते हैं

तैयार मालपुआ को छठ पूजा के भोग में अर्पित करें और परिवार के साथ आनंद लें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।