Chhath Special: छठ पर यूं तैयार करें Tasty बैंगन का भरता

Summary :

Chhath Special: बैंगन का भरता एक स्वादिष्ट इंडियन डिश है, इसे आमतौर पर रोटी या खिचड़ी के साथ खाया जाता है।

बैंगन का भरता एक स्वादिष्ट इंडियन डिश है, इसे आमतौर पर रोटी या खिचड़ी के साथ खाया जाता है। यहां पर बैंगन का भरता बनाने की आसान रेसिपी दी गई है

बैंगन को अच्छे से धोकर उसके ऊपर कांटे से छेद कर लें। फिर बैंगन को सीधे गैस पर या ओवन में 20-25 मिनट तक भूनें, ताकि उसका छिलका जलकर काला हो जाए और अंदर का हिस्सा नरम हो जाए

जब बैंगन ठंडा हो जाए, तो उसका छिलका उतारकर, उसे एक कटोरे में अच्छे से मसल लें। बैंगन का पेस्ट तैयार कर लें

कढ़ाई में 1-2 चम्मच तेल गरम करें। तेल गरम होते ही उसमें जीरा, हिंग और 1-2 तेज पत्तियां डालें

अब इसमें 1 बारीक कटा हुआ प्याज़, 1 बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें। जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाए, तब उसमें 1 कटा हुआ टमाटर डालें और सॉफ्ट होने तक पकने दें

अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें

इसमें भुना हुआ बैंगन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें। इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सारे मसाले अच्छे से बैंगन में मिल जाएं

ताजा धनिया के पत्ते से सजाएं, बैंगन का भरता तैयार है। इसे गर्मागर्म रोटी, पराठा या खिचड़ी के साथ परोसें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।