Hair Care Tips: Air Pollution से बालों को बचाने के लिए आसान Tips

Summary :

Hair Care Tips: बालों को प्रदूषण के कारण होने वाली खुजली और रूसी से बचाने के लिए अपने बालों को रोज़ाना धोएँ

प्रदूषण आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है और बालों और इससे स्कैल्प की समस्याएं भी हो सकती हैंहवा में मौजूद ज़हरीले तत्वों से अपने बालों को बचाना बहुत ज़रूरी है

वायु प्रदूषण से अपने बालों को बचाने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं

अपने बालों को वायु प्रदूषकों और धूल के संपर्क में आने से बचाने के लिए उन्हें स्कार्फ से ढकें या टोपी पहनें

बालों को प्रदूषण के कारण होने वाली खुजली और रूसी से बचाने के लिए अपने बालों को रोज़ाना धोएँ। आप अपने बालों को हल्के सल्फेट-मुक्त शैम्पू से धो सकते हैं

बालों को नुकसान से बचाने के लिए हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें। प्रदूषण के कारण आपके बाल टूटने और दोमुंहे बाल की समस्या हो जाती है

स्वस्थ बालों के लिए नियमित रूप से तेल लगाना और डीप कंडीशनिंग करना आवश्यक है क्योंकि इससे खोई हुई नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है

अपने बालों की समस्याओं से निपटने के लिए कस्टमाइज्ड हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। ऐसे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें जो आपके स्कैल्प से प्राकृतिक तेल को न हटाएँ

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।