सर्दी के मौसम में त्वचा को दोगुनी देखभाल की जरूरत होती है इस मौसम में शुष्क हवाएं आपकी त्वचा की नमी छीन लेती हैं
हावर्ड हेल्थ के मुताबिक, विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है, ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स, रिंकल्स, डार्क स्पॉट्स और एक्ने की समस्या से बचा सकता है
ठंड के मौसम में स्किन को सॉफ्ट, हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी है, इसके फेस सीरम लगाना काफी फायदेमंद होगा
कई लोगों की त्वचा सर्दियों में काफी ड्राई हो जाती है, विटामिन सी से बना सीरम लगाने से स्किन डैमेज होने से बचती है और नमी भी लॉक रहती है
इस सीरम के नियमित इस्तेमाल से उम्र के साथ त्वचा पर नजर आने वाले प्रभाव कम होने लगते हैं, इससे स्किन में कोलेजन भी बढ़ता है
जिन लोगों को पिग्मेंटेशन यानी काली झाइयों की समस्या होती है, उनके लिए विटामिन सी से बना सीरम काफी फायदेमंद हो सकता है
विटामिन सी के सीरम को सुबह के समय इस्तेमाल करें, इसे लगाने के बाद स्किन पर हल्के हाथों से मसाज करें
याद रहे कि इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें


Download Android App
Download iOS App



