बारिश का मौसम हमारे शरीर को ठंडक तो देता ही है, लेकिन उसके साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों को भी लेकर आता है। जिसमें पेट दर्द, जलन, गैस आदि समस्याएं होती हैं। इस मौसम में हवा में बहुत ज्यादा नमी होने के कारण पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे पेट दर्द, और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए अगर आप भी इस मौसम में खुद को बचाना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट को बदल लीजिए। ऐसे में आइए जानते हैं, इस मौसम में किन चीज़ों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
बारिश के मौसम में ज़रूर करें इन फूड्स का सेवन
1. ताजा दही और छाछ

इस मौसम में आप घर का बना ताजा दही खा सकते हैं। ये पेट के लिए रामबाण का काम करता है, जिससे हमारा पेट ठंडा रहता है और पाचन में सुधार होता है। इसके लिए आप ताजा दही और छाछ में भुने जीरे का पाउडर डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि दही बहुत ज्यादा पुराना और खट्टा नहीं होना चाहिए और इसका सेवन रात के बजाए दिन में करना चाहिए
2. कांजी

कांजी एक ऐसी डिश है जिसका सेवन मानसून में करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए गाजर, चुकंदर, राई और पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
3. पनीर और टोफू

इस मौसम में आप अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए आप पनीर और टोफू का सेवन कर सकते हैं। ये न सिर्फ पेट के लिए अच्छा होता है, बल्कि शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी देता है।
4. अचार

बारिश के मौसम में सरसों के तेल और नमक से बना ये टेस्टी भारतीय आम और मिर्च का अचार आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये प्राकृतिक प्रोबायोटिक का काम करता है। इसका सेवन सही मात्रा में करने से पेट के गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।


Download Android App
Download iOS App




